Page Loader
CBSE ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, लड़कियों ने बाजी मारी
CBSE ने 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी

CBSE ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, लड़कियों ने बाजी मारी

लेखन गजेंद्र
May 13, 2025
11:34 am

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 2025 के 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 88.39 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में लड़कियां अधिक उत्तीर्ण हुई हैं। इस साल परीक्षा में 44 लाख परीक्षार्थी शामिल थे, जिसमें 12वीं में 17.88 लाख थे। विद्यार्थी प्रवेश पत्र नंबर, रोल नंबर और प्रवेशपत्र पर लिखे स्कूल नंबर से आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। डिजिलॉकर और UMANG ऐप पर भी परिणाम हैं।

परिणाम

विजयवाड़ा रहा परिणाम में अव्वल, 1.15 लाख परीक्षार्थियों को 90 प्रतिशत अंक

CBSE 12वीं के परिणाम में आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा क्षेत्र आगे रहा। यहां से 99.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सबसे पीछे उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा, जहां 90.93 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हो सके। परीक्षा में 16 लाख परीक्षार्थी शामिल थे, जिसमें 94.65 प्रतिशत लड़कियां पास हुई, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.70 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 1.15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए और 24,000 छात्र 95 प्रतिशत अंक लाए। कुल 1.29 लाख परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।

परीक्षा

क्षेत्रवार कैसा गया परिणाम?

CBSE के क्षेत्रवार परिणाम की बात करें तो विजयवाड़ा में परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा 99.60 प्रतिशत रहा। इसके बाद केरल के त्रिवेंद्रम का 99.32 प्रतिशत, चेन्नई का 97.39 प्रतिशत, बेंगलुरु का 95.95 प्रतिशत, दिल्ली वेस्ट का 95.37 प्रतिशत, दिल्ली ईस्ट का 95.06 प्रतिशत, चंडीगढ़ का 91.6 प्रतिशत, पंचकूला का 91.17 प्रतिशत, पुणे का 90.93 प्रतिशत, अजमेर का 90.40 प्रतिशत, भुवनेश्वर का 83.64 प्रतिशत परिणाम रहा।

परिणाम

12वीं में 17.88 लाख छात्र परीक्षा में बैठे

जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10 के लिए करीब 24.12 लाख और कक्षा 12 के लिए करीब 17.88 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले 2 साल में CBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक रहा है। 2023 में 87.33 और 2024 में 87.98 प्रतिशत परिणाम रहा है। 10वीं का परिणाम 2024 में 93.60 प्रतिशत था। इस साल परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक हुई थी। पिछले साल परिणाम 13 मई को जारी हुए थे।

ट्विटर पोस्ट

CBSE ने जानकारी दी