Page Loader
CBSE Board Exam 2020: छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जारी की ये मोबाइल ऐप

CBSE Board Exam 2020: छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जारी की ये मोबाइल ऐप

Mar 02, 2020
06:47 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी, 2020 से बोर्ड परीक्षाएं का आयोजन कर रहा है। इस बार ने छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने एग्जाम सेंटर लोकेटर ऐप लॉन्च की है। इस ऐप के माध्यम से छात्र आसानी से अपने केंद्र को ढूंढ सकते हैं। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आइए जानें कैसे कर सकते हैं इस ऐप का उपयोग।

सुविधा

इस ऐप के साथ-साथ बोर्ड ने छात्रों की ऐसी की मदद

ये ऐप छात्रों को गूगल मेप पर परीक्षा केंद्रों की फोटो उपलब्ध कराता है। इससे छात्र अपने परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकते हैं और उनका समय भी इससे बरबाद नहीं होता है। इसके साथ-साथ ही बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए क्वेश्चन बैंक भी जारी की है। क्वेश्चन बैंक में 2,000 से अधिक प्रश्न और उनके समाधान हैं। बोर्ड ने 2019 के 10वीं के टॉपर्स की मॉडल आंसर शीट भी जारी की हैं।

ऐप

कैसे करें इस ऐप का उपयोग?

एग्जाम सेंटर लोकेटर ऐप का उपयोग करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा। उसके बाद वहां से ऐप डाउनलोड करनी होगी। उसके बाद छात्रों को अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। उस OTP का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें। अब अपना क्लास, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र डालें। अब छात्र ऐप के माध्यम से अपने केंद्र देख सकते हैं।

फिजिक्स

कैसे रहा फिजिक्स का पेपर?

सोमवार को 12वीं फिजिक्स की परीक्षा का आयोजन किया गया था। HT के अनुसार छात्रों ने बताया कि पेपर कठिन और लम्बा था। उनके अनुसार दो से तीन न्यूमेरिकल प्रश्न थोडे कठिन थे। वहीं दिल्ली के कुछ छात्रों के अनुसार परीक्षा आसान थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस साल बोर्ड छात्रों के तनाव को दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर मीम्स भी जारी किए हैं।