Page Loader
CBSE आयोजित कर रहा है आर्यभट्ट गणित चैलेंज, इस तिथि तक करें आवेदन

CBSE आयोजित कर रहा है आर्यभट्ट गणित चैलेंज, इस तिथि तक करें आवेदन

Nov 01, 2019
04:23 pm

क्या है खबर?

जहां एक तरफ कई बच्चों को गणित पढ़ना अच्छा लगता है, वहीं कई बच्चों को गणित से डर भी लगता है। बच्चों के इस डर को दूर करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एक नई पहल करने जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CBSE 8वीं-10वीं के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आइए जानें विवरण।

जानकारी

क्यों आयोजित किया जा रहा है?

इसका आयोजन छात्र गणित को दैनिक जीवन में कितना इस्तेमाल करने में सक्षम हैं, ये जानने कि लिए किया जा रहा है। CBSE का मानना है कि छात्रों को गणित की वास्तविक जीवन के संदर्भ में व्याख्या करनी आनी चाहिए, जिससे उनका डर दूर हो।

तिथियां

कब आयोजित होगा आर्यभट्ट गणित चैलेंज?

CBSE 29 नवंबर, 2019 को इसका आयोजन करेगा। जिसके लिए 15 नवंबर, 2019 तक आवेदन किए जाएंगे। ये कंप्यूटर आधारित टेस्ट स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे। इसमें दो चरण होंगे। पहले चरण के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। दूसरे चरण के लिए 900 रुपये शुल्क देना होगा। दूसरे चरण के लिए स्कूलों को टॉप तीन छात्रों के नाम 18 से 25 नवंबर, 2019 तक CBSE को भेजने होंगे। दूसरे चरण का आयोजन 29 नवंबर, 2019 को होगा।

पैटर्न

क्या पूछा जाएगा इस चैलेंज में?

आर्यभट्ट गणित चैलेंज में पहेलियां भी पूछी जाएंगी। छात्र कैसे गणित को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, इसका मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें परिवर्तन और रिश्ते, अंतरिक्ष और आकार, मात्रा, अनिश्चितता और डाटा, गणित सीखने की खुशी, पहेलियां, गणित का इतिहास, करंट अफेयर्स, हमारे चारों ओर गणित से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में 60 नबंर के प्रश्नों के लिए एक घंटे का समय मिलेगा और नेगिटिव मार्किंग भी होगी।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आर्यभट्ट गणित चैलेंज के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर इस चैलेंज के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। इसमें संबद्ध स्कूलों को LOC/पंजीकरण पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए CBSE ने सर्कुलर जारी किया है।

जानकारी

यहां से करें आवेदन, प्राप्त करें सर्कुलर

इसकी अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी सर्कुलर प्राप्त कर सकते हैं। सर्कुलर के लिए यहां क्लिक करें। आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें