Page Loader
CBSE 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जारी हुई तिथि, 16 जनवरी से होंगी परीक्षा

CBSE 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जारी हुई तिथि, 16 जनवरी से होंगी परीक्षा

Dec 20, 2018
12:31 pm

क्या है खबर?

CBSE ने सत्र 2019 के लिए 12वीं प्रैक्टिकल (व्यावहारिक) परिक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अब अपने प्रैक्टिकल की तिथियां देख सकते हैं। 8 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी की है। सूचना के अनुसार, CBSE बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी, 2019 से 15 फरवरी, 2019 तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि इलाहाबाद शहर के लिए प्रारंभिक तारीख अलग है।

1 जनवरी

इलाहाबाद में 1 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

इलाहाबाद में CBSE संबद्ध स्कूलों के लिए, प्रैक्टिकल परीक्षा कुंभ मेला के कारण 01 जनवरी, 2019 से शुरू होगी। हालांकि मुख्य परीक्षा फरवरी के मध्य से ही शुरू होगी। अभी बोर्ड ने केवल तारीखें जारी की हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए संपूर्ण कार्यक्रम छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों द्वारा वितरित किया जाएगा। सात्र 2019 की परीक्षाओं में बहुत से बदलावों के बाद अब CBSE पिछले वर्ष की तारीखों के समान तारीख पर ही प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

टाइम टेबल

कब जारी होगा टाइम टेबल

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की गई है। इसलिए यह उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक या जनवरी के दूसरे सप्ताह तक CBSE 10वीं और 12वीं के लिए टाइम टेबल जारी कर देगा। उम्मीद है कि वोकेशनल विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगी। इसलिए, ऐसा लगता है कि मुख्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मध्य तक वोकेशनल विषयों के लिए मुख्य परीक्षा शुरू होंगी।

जानकारी

आधिकारिक नोटिस यहां से देखें

जो उम्मीदवार इस साल यानी कि साल 2019 के लिए CBSE 12वीं परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे अपनी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां यहाँ देख सकते हैं। इसके लिए CBSE ने एक सूचना जारी किया है। आधिकारिक सूचना देखन के लिए यहां क्लिक करें।