Page Loader
CBSE Board Exam 2020: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से होगी परीक्षा

CBSE Board Exam 2020: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से होगी परीक्षा

Nov 06, 2019
12:56 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ये खबर पढ़ना बहुत जरुरी है। CBSE ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जी हां, बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षओं के शेड्यूल के साथ-साथ थ्योरी परीक्षाओं की तिथियों के बारे में भी जानकारी दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। आइए जानें कब से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं

जनवरी में शुरू हो जाएंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों में सत्र 2020 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं और प्रोजेक्ट्स असेसमेंट की प्रक्रिया 01 जनवरी, 2020 से शुरू हो जाएंगी और 07 फरवरी, 2020 तक चलेंगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि स्किल विषयों के लिए थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी, 2020 से शुरू हो जाएंगी। स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं और प्रोजेक्ट्स असेसमेंट के नंबर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा दी गई लिंक पर अपलोड करने होंगे।

दिशा निर्देश

जारी किए गए ये दिशा निर्देश

सत्र 2020 के लिए सभी प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन हमेशा की तरह स्कूलों द्वारा किया जाएगा। इसलिए बोर्ड ने स्कूलों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं और स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। हर बार की तरह इस बार भी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक इंटर्नल और एक एक्सटर्नल एग्जामिनर होगा। एक्सटर्नल एग्जामिनर बोर्ड द्वारा नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त करेगा।

डेटशीट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक डेटशीट

आपकी जानाकीर के लिए बता दें कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर फेक डेटशीट वायरल हो रही थी। जिसको लेकर बोर्ड ने एक बयान जारी किया है। जारी बयान के अनुसार बोर्ड की तरफ से अभी कोई भी डेटशीट जारी नहीं की गई है। बोर्ड का कहना है कि डेटशईट तय समय पर जारी कर दी जाएगी। छात्रों को नई अपडेट के लिए CBSE बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट पर देखना होगा।

जानकारी

यहां से डाउनलोड करें नोटिस

CBSE बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा के शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके दी है और उसी नोटिस में स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।