Page Loader
CBSE: क्या बाहरी केंद्रों पर आयोजित होंगी प्रैक्टिकल परीक्षा? स्कूलों को जारी हुआ येे नोटिस

CBSE: क्या बाहरी केंद्रों पर आयोजित होंगी प्रैक्टिकल परीक्षा? स्कूलों को जारी हुआ येे नोटिस

Jul 12, 2019
03:41 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE अब तक होम सेंटरों (अपने स्कूलों) में बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करता था, लेकिन कुछ दिनों से खबर आ रही है कि अब बोर्ड 2020 की प्रैक्टिकल परीक्षा भी थ्योरी पेपर की परीक्षाओं की तरह बाहर के सेंटरों पर करवाने की योजना बना रहा है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार बोर्ड से संबद्ध (Affiliated) किसी भी स्कूल को बोर्ड द्वारा आयोजित AISSCE/AISSE थ्योरी/प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।

एडमिट कार्ड

जारी होंगे अलग से एडमिट कार्ड

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार CBSE प्रैक्टिकल परीक्षा की मार्किंग स्कीम में नए बदलावों को करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अलग एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जो उन्हें परीक्षा के समय ले जाना होगा। जैसे कि वे थ्योरी परीक्षा के समय लेकर जाते हैं। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को 10 दिनों के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षा 2020 के लिए एनक्लोसेड प्रोफार्मा में दिए गए विवरण प्रदान करने के लिए कहा है।

आवेदन

कर सकते हैं विषय में बदलेव के लिए आवेदन

सभी विवरण प्राप्त करने के बाद ही CBSE बोर्ड इस पर सही निर्णय लेगा। फिलहाल CBSE जल्द ही CBSE बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए विषयों में बदलाव के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2019 को बंद हो जाएगी। 10वीं और 12वीं के छात्र अपने विषयों को जारी किए गए नोटिस के अनुसार बदल सकते हैं। इसके बाद स्कूलों को विश्लेषण करने के बाद लिस्ट बोर्ड को भेजनी होगी।

जानकारी

यहां से देखें नोटिस

CBSE बोर्ड द्वारा जारी नोटिस देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।