NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / कल आएगा CBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी
    अगली खबर
    कल आएगा CBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी

    कल आएगा CBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 14, 2020
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बीते सोमवार को अचानक से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सबको चौंका दिया था।

    इसके बाद आज 10वीं का रिजल्ट घोषित होने की खबरें आ रही थीं। हालांकि, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने एक ट्वीट कर इन खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

    उन्होंने बताया कि 10वीं का रिजल्ट कल यानी 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

    रिजल्ट

    इतने बजे आएगा रिजल्ट

    पोखरियाल ने रिजल्ट जारी होने के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट कल सुबह 10 बजे के लगभग जारी किया जा सकता है।

    परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखना होगा।

    बता दें कि इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण 10वीं की कई विषयों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    पोखरियाल ने छात्रों को दी शुभकामनाए

    My dear Children, Parents, and Teachers, the results of class X CBSE board examinations will be announced tomorrow. I wish all the students best of luck.👍#StayCalm #StaySafe@cbseindia29

    — Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 14, 2020

    छात्र

    इतने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

    इस साल CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 7,88,195 लड़कियां और 11,01,664 लड़के शामिल हैं। वहीं 19 ट्रांसजेंडर हैं।

    विदेशी स्कूलों से 10वीं में कुल 23,844 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया।

    परीक्षाओं का आयोजन 53,76 केंद्रों पर किया गया था।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं जाएगी, क्योंकि छात्रों को हो चुकी परीक्षा और अंतरिक परीक्षा के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    रिजल्ट

    ऐसे देखें रिजल्ट

    छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाना होगा।

    इसके बाद होम पेज पर 10वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर टैप करें।

    अब आपेक सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।

    अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, उसे देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

    अन्य तरीका

    आधिकारिक वेबसाइट स्लो होने पर ऐसे देखें रिजल्ट

    12वीं का रिजल्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट बहुत स्लो हो गई थी। इसलिए 10वीं का रिजल्ट के समय ऐसी समस्या आने पर आप अन्य तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट SMS ऑर्गेनाइजर ऐप डाउनलोड कर खुद को रजिस्टर करना होगा। इस ऐप की मदद से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    इसके अलावा आप UMANG ऐप और डिजिलॉकर आदि के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    12वीं

    कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?

    इस साल CBSE बोर्ड पुरीक्षा के लिए कुल 12,03,595 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 11,92,961 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 10,59,080 छात्र पास हुए हैं। य़ानी पास प्रतिशित 88.78% रहा है, जो कि पिछले साल से 5.38% ज्यादा है।

    वहीं लड़कियों ने लड़को को पीछे छोड़ दिया है। 12वीं में कुल 92.15% लड़िकयां और 79.40% लड़के पास हुए हैं। वहीं 66.67% ट्रांसजेंडरों ने परीक्षा पास की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    शिक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने की भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश, मलेशिया ने अनुरोध ठुकराया मलेशिया
    रश्मिका मंदाना खराब अभिनय के लिए होने वाली ट्रोलिंग पर बोलीं- इंसान हूं, बुरा लगता है रश्मिका मंदाना
    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया
    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष

    CBSE

    बोर्ड परीक्षा 2020: पढ़ाई के समय नींद को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स शिक्षा
    CBSE Board Exam 2020: छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जारी की ये मोबाइल ऐप शिक्षा
    स्कूल के छात्रों को मिलती हैं ये पांच बेहतरीन सरकारी स्कॉलरशिप NCERT
    स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण घर पर ही इन तरीकों से पूरा करें सिलेबस पश्चिम बंगाल

    शिक्षा

    वित्तीय समस्या से जूझ रहे निजी स्कूल, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की फंड की मांग करियर
    झारखंड: हेडमास्टर ने शुरू की नई पहल, स्मार्टफोन्स न होने पर लॉउडस्पीकर से पढ रहे छात्र झारखंड
    छात्रों को फ्री में मिलेंगे लैपटॉप और स्मार्टफोन्स, मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय
    करना चाहते हैं नौकरी तो SSC JHT सहित अन्य भर्तियों के लिए करें आवेदन भोपाल

    बोर्ड परीक्षाएं

    कोरोना वायरस के कारण JEE एडवांस्ड और SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा भी हुईं स्थगित CBSE
    हरियाणा: बिना परीक्षा के अगली क्लास में भेजे जाएंगे छात्र, बाद में होंगी छूटी हुई परीक्षाएं हरियाणा
    जानिए कब जारी होगा उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट उत्तर प्रदेश
    छत्तीसगढ़: बचीं हुईं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल, जानें नई तारीखें छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025