Page Loader
BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

लेखन राशि
Sep 15, 2023
10:28 am

क्या है खबर?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन परिणामों में कुल 2,104 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। सफल हुए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर की सहायता से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने गुरुवार देर रात मुख्य परीक्षा के परिणाम आज (15 सितंबर) जारी होने की सूचना दी थी।

मुख्य परीक्षा

2022 में हुई थी मुख्य परीक्षा

BPSC ने 67वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 30, 31 दिसंबर, 2022 और 7 जनवरी, 2023 को किया था। 30 दिसंबर को सामान्य अध्ययन पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सामान्य अध्ययन पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी। अन्य 2 दिनों में सामान्य हिंदी और वैकल्पिक विषय की परीक्षा 1-1 पाली में हुई थी। मुख्य परीक्षा में कुल 11,607 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

इंटरव्यू

अक्टूबर-नवंबर में होंगे इंटरव्यू

जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की है, उन्हें अगले चरण यानि इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अंतिम परिणाम में प्रारंभिक परीक्षा के अंक नहीं जोड़े जाएंगे, केवल मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। अतुल प्रसाद ने X (पूर्व नाम ट्विटर) पर ट्वीट कर बताया कि मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू अक्टूबर-नवंबर में होंगे। उन्होंने पास पास करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है।

पद

1,052 पद भरे जाएंगे

इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार के अलग-अलग विभागों में कुल 1,052 पद भरे जाएंगे। BPSC 68वीं मुख्य परीक्षा भी हो चुकी है और 69वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। ऐसे में 67वीं मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार परीक्षा परिणामों को लेकर चिंतित थे। करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद भी परिणाम जारी नहीं हुआ था। अब परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है।

परिणाम

ऐसे देखें परिणाम

परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां 'BPSC 67th मेन्स रिजल्ट, 2023' लिंक पर क्लिक करें। इसके पर क्लिक करने के तुरंत बाद एक PDF खुलकर सामने आएगी। इसमें मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। आप सर्च ऑप्शन पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें, अगर आप चयनित हुए हैं तो आपका रोल नंबर सूची में हाइलाइट हो जाएगा। अभी मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक जारी नहीं किए गए हैं।