NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार PSC ने सिविल जज के 155 पदों पर निकाली भर्ती, आज से भरें आवेदन
    करियर

    बिहार PSC ने सिविल जज के 155 पदों पर निकाली भर्ती, आज से भरें आवेदन

    बिहार PSC ने सिविल जज के 155 पदों पर निकाली भर्ती, आज से भरें आवेदन
    लेखन राशि
    Feb 27, 2023, 12:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार PSC ने सिविल जज के 155 पदों पर निकाली भर्ती, आज से भरें आवेदन
    बिहार PSC ने सिविल जज के 155 पदों पर निकाली भर्ती (तस्वीरः पिक्साबे)

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविल जज के 155 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 27 फरवरी से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 27 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित अधिसूचना भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

    कितने पद आरक्षित हैं?

    155 पदों में से 61 पद अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 15 पद, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 29 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 30 पद और पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत 50 पद आरक्षित किए गए हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों पर वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में लॉ में ग्रेजुएट हैं। इन पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 22 साल और अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के महिला पुरुषों और सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। न्यायिक पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल होगी।

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रांरभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में सामान्य अध्ययन से संबंधित 100 अंक के सवाल होंगे और पेपर-2 में लॉ से संबंधित 150 अंक के सवाल होंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, प्रारंभिक सामान्य विज्ञान और साक्ष्य-प्रक्रिया से संबंधित 5 पेपर होंगे। एक ऐच्छिक विषय का पेपर होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    जानिए आवेदन प्रक्रिया

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यहां 32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 अधिसूचना पर जाएं। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और अन्य सभी अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। बिहार के SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों और अन्य सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    परीक्षा
    BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    बिहार

    बिहार: महिला ने पति की रजामंदी से की ननद से शादी, परिवार ने किया अलग   अजब-गजब खबरें
    बिहार: B.Ed कोर्स में प्रवेश के लिए CET की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    निर्मला सीतारमण ने कहा- अब राज्यों को नहीं मिलेगा विशेष श्रेणी का दर्जा केंद्र सरकार
    BPSC सभी विभागों में भर्ती के लिए आयोजित करेगा एक कॉमन परीक्षा, अभ्यर्थियों को होगा फायदा BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    परीक्षा

    ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी ICSE
    जानिए UPSC के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC परीक्षा से जुड़े ये मिथक उम्मीदवारों में बढ़ाते हैं तनाव, जानिए इनकी सच्चाई  UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    राजस्थान: 16 मार्च से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, इन टिप्स की मदद से करें तैयारी राजस्थान

    BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    BPSC: प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरु, कैसे करें रजिस्ट्रेशन? सरकारी नौकरी
    बिहार: BPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर समेत अन्य परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान सरकारी नौकरी
    बिहार: तीन भाई-बहन एक साथ बने सरकारी अधिकारी, पहले प्रयास में पास की न्यायिक सेवा परीक्षा बिहार
    BPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023