NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार पुलिस में 1,275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन
    अगली खबर
    बिहार पुलिस में 1,275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन
    बिहार में 1,275 पदों पर निकली भर्ती

    बिहार पुलिस में 1,275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

    लेखन राशि
    Oct 02, 2023
    10:51 am

    क्या है खबर?

    बिहार में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 1,275 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

    इस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होगी।

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 1 महीने का समय दिया गया है। 5 नवंबर को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

    पद

    जानिए पद विवरण

    1,275 पदों में से कुल 441 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 275 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 16 पद आरक्षित हैं।

    पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 427 पद हैं, इनमें से महिलाओं के लिए 82 पद आरक्षित हैं।

    111 पदों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 5 पदों ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा।

    कुल पदों में से 35 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

    शैक्षणिक पात्रता

    क्या है शैक्षणिक योग्यता?

    इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास युवा आवेदन कर सकेंगे।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित है। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 साल है।

    आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 के आधार पर की जाएगी।

    SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों 3 साल की छूट मिलेगी।

    शारीरिक पात्रता

    क्या है शारीरिक योग्यता?

    अनारक्षित और OBC वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।

    SC, ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होना जरूरी है।

    महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलो होना आवश्यक है।

    अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए सीने की चौड़ाई 81 से 86 सेंटीमीटर और SC, ST वर्ग के पुरुषों के लिए 79 से 84 सेंटीमीटर होना जरूरी है।

    चयन

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक योग्यता परीक्षा के आधार पर होगा।

    प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी, इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 2 घंटे में हल करना होगा।

    मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास से संबंधित 2 प्रश्नपत्र होंगे।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा में ऊंची कूंद, दौड़, लंबी कूंद, गोला फेंक के माध्यम से परीक्षण किया जाएगा।

    चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के अनुसार वेतन मिलेगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

    आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए आधार कार्ड, स्नातक की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन फोटो होना अनिवार्य है।

    अनारक्षित, EWS, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये और बिहार निवासी SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    पुलिस भर्ती
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका
    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली

    बिहार

    वीडियो: जय श्रीराम के नारे लगा रही भीड़ से भिड़ीं 2 लड़कियां, दिए मुंहतोड़ जवाब  वायरल वीडियो
    कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोलीं- राहुल गांधी 50 वर्षीय बूढ़ी को फ्लाइंग किस क्यों देंगे राहुल गांधी
    बिहार: दरभंगा में AIIMS के निर्माण को लेकर आमने-सामने तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री, जानें मामला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    बिहार बोर्ड फ्री में करा रहा NEET, JEE की तैयारी, जल्द करें आवेदन NEET

    पुलिस भर्ती

    Bihar Police Recruitment 2019: कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण बिहार
    यहां निकली है 12वीं पास वालों के लिए पुलिस की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन बिहार
    इस राज्य में निकली पुलिस भर्ती, जानें आवेदन और चयन प्रक्रिया बिहार
    इस राज्य में 10वीं पास वालों के लिए निकली कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती राजस्थान

    सरकारी नौकरी

    SSC ने निकाली 1,207 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    भारतीय डाक विभाग में 30,041 पदों पर निकली भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन डाक विभाग
    DSSSB में निकली 1,800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
    उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती, 12 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन UPSSSC

    रोजगार समाचार

    भारतीय रेलवे में 2.63 लाख पद खाली, रेलवे मंत्री ने दी जानकारी अश्विनी वैष्णव
    राजस्थान में कांस्टेबल के 3,578 पदों पर होगी भर्ती, 7 अगस्त से भरे जाएंगे आवेदन राजस्थान
    झारखंड में 26,001 शिक्षकों की भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन झारखंड
    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 1,191 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन भारत सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025