घर बैठे इन टॉप यूट्यूब चैनलों से सीखें नई भाषाएं, बनाएं एक बेहतरीन करियर
क्या है खबर?
आज के समय में एक अच्छा करियर बनाने के लिए आपका मल्टी टास्कर होना बहुत जरुरी है।
आप में सबसे अलग स्किल होने पर आपको एक अच्छे पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है।
वहीं आजकल अलग-अलग और नई भाषाओं को सीखने वालों को भी अच्छी नौकरी मिलती है।
इसलिए हमने आज के इस लेख में नई भाषा सीखने के लिए कुछ अच्छे यूट्यूब चैनल बताए हैं।
आइए जानें।
#1
Easy Languages से सीखें विदेशी भाषा
नई भाषा सीखने के लिए टॉप यूट्यूब चैनल में पहला नाम Easy Languages का आता है। इस यूट्यूब चैनल के अभी तक आठ लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
Easy Languages पर उपलब्ध वीडियो से आप स्थानीय भाषा और संस्कृति सीख सकते हैं। यहां पर प्रत्येक एपिसोड में एक अलग विषय होता है।
यहां से आप दुनिया भर की कई विदेशों जैसे मैक्सिको, फ्रांस, रूस, मिस्र आदि की भाषा सीख सकते हैं।
#2
Babble भी है लोकप्रिय चैनल
विदेशी भाषा सीखने के लिए Babble का नाम भी लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों में आता है।अभी तक इसके डेढ़ लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
Babble विदेशी भाषा सीखने का नया तरीका है। इस पर उपलब्ध इंटरएक्टिव ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से आप कुछ ही समय में व्याकरण, शब्दावली और उच्चारण में सुधार कर पाएंगे।
इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से आप टर्किस, पोलिश, फ्रेंच और इटालियन आदि विदेशी भाषाएं आसानी से सीख सकते हैं।
#3
इस यूट्यूब चैनल से सीखें अंग्रेजी
Steve Kaufmann यूट्यूब चैनल से भी आप कई विदेशी भाषाओं को बहुत अच्छी तरह सीख सकते हैं। इसके अभी तक लहभग दो लाख सब्सक्राइबर हैं।
बता दें कि Steve Kaufmann लगभग 14 भाषाएं बोल लेते हैं और अब वे अपने यूट्यूब चैनल से पूरी दुनिया को ये भाषाएं सिखा रहे हैं।
अपनी वीडियो में वे उन तकनीकों और संसाधनों को बताते हैं, जिनका उपयोग करके उन्होंने सभी भाषाएं सीखी हैं।
#4
अंग्रेजी के लिए ये तैनल है काफी अच्छा
नई भाषा सीखने वालों के बीच JenniferESL भी एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों में से एक है। इसके आठ लाख से अधिक सबस्क्राइबर हैं।
अगर आप अंग्रेजी सीखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये चैनल बहुत सही है।
इस पर अंग्रेजी सीखने के लिए विभिन्न वीडियो उपलब्ध हैं। आप इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से आप प्रीपोजीशन का उपयोग कैसे करें?, ग्रामर का उपयोग कैसे करें? आदि चीजें सीख सकते हैं।
जानकारी
Langfocus से सीखें विभिन्न भाषाएं
Langfocus के नौ लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इस पर विभिन्न भाषाओं को सीखने के लिए कई वीडियो उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कौन सी भाषा दूसरी भाषा से किस प्रकार अलग है, इस तरह के भी कई वीडियो इस चैनल पर उपलब्ध हैं।