NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / B.Sc के बाद ये हैं बेहतर करियर विकल्प, इन क्षेत्रों में बनाएं अपना भविष्य
    अगली खबर
    B.Sc के बाद ये हैं बेहतर करियर विकल्प, इन क्षेत्रों में बनाएं अपना भविष्य

    B.Sc के बाद ये हैं बेहतर करियर विकल्प, इन क्षेत्रों में बनाएं अपना भविष्य

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 28, 2019
    07:50 pm

    क्या है खबर?

    स्नातक होने के बाद एक अच्छा करियर विकल्प चुनना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ही किसी भी छात्र का भविष्य जुड़ा होता है।

    साइंस एक ऐसी स्ट्रीम है, जिससे आप किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

    साइंस से स्नातक (B.Sc) करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं, जिसके अनेकों फायदे भी हैं, लेकिन इससे आप कन्फ्यूज भी हो जाते हैं।

    इसलिए आज का ये लेख आपको B.Sc के बाद बेहतर करियर विकल्प बताएगा।

    विकल्प 1

    इन क्षेत्र में चुन सकते हैं करियर

    B.Sc करने वालों के पास एक सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि वे किसी भी विषय, नौकरी और क्षेत्र में जा सकते हैं।

    इसके साथ ही उनके पास अनेको विषयों में मास्टर डिग्री करने का भी विकल्प होता है।

    आप न सिर्फ अपने संबंधित विषय या क्षेत्र में बल्कि गैर-विज्ञान मास्टर डिग्री कार्यक्रमों जैसे पत्रकारिता, एनीमेशन, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, हॉस्पिटैलिटी आदि क्षेत्रों में प्रवेश लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    विकल्प 2

    ये हैंं टॉप शैक्षणिक कार्यक्रम

    जब उच्च अध्ययन की बात आती है, तो M.Sc (Master of Science), B.Sc स्नातकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

    आप एक विशेष विषय में मास्टर डिग्री, डॉक्टरेट और उसके बाद रिसर्च भी कर सकते हैं।

    इसके साथ ही इससे छात्रों को रोजगार के अच्छे अवसर भी मिलते हैं।

    मास्टर करने के लिए आपके पास M.Sc के अलावा MBA और MCA का भी विकल्प होता है।

    आप B.Ed (Bachelor of Education) भी कर सकते हैं।

    जानकारी

    ये शॉर्ट टर्म कार्यक्रम है बेहतर विकल्प

    B.Sc करने के बाद आपके पास शॉर्ट टर्म कार्यक्रम के भी कई विकल्प होते हैं। आप SAP, JAVA, SQL, .NET, PGDM आदि कर सकते हैं। ये पाठ्यक्रम आपको आसानी से तकनीकी प्रोफाइल की नौकरी दिलाने में मदद करेंगे।

    विकल्प 4

    इन क्षेत्र में कर सकते हैं नौकरी

    B.Sc पास करने वाले छात्र अपनी रुचि और विशेषज्ञता के आधार पर हेल्थ केयर प्रोवाइडर, अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, कृषि उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग, तेल उद्योग, परीक्षण प्रयोगशालाओं, वन सेवाएँ, अस्पतालों और बीज और नर्सरी कंपनियां आदि क्षेत्रों में अच्छे रोजगार के अवसरों की तलाश कर सकते हैं।

    इतना ही नहीं वे खाद्य संस्थान, जैव प्रौद्योगिकी फर्मों, औद्योगिक प्रयोगशालाएँ, फोरेंसिक अपराध अनुसंधान और वन्यजीव एंव मत्स्य विभाग (Wildlife and Fishery Departments) में भी नौकरी कर सकते हैं।

    जानकारी

    सरकारी नौकरी के लिए कर सकते हैं तैयारी

    B.Sc करने के बाद आपके पास एक बहुत अच्छा विकल्प सरकारी नौकरी की तैयारी करने का होता है। आज के समय में एक अच्छी सरकारी करने का सपना ज्यादातर युवाओं का होता है। आप UPSC, SSC, बैंक आदि की तैयारी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    शिक्षा

    DU: अंडरग्रेजुएट कोर्सों के लिए 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, जानें विवरण करियर
    CG Vyapam Recruitment: 14,000 से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    पास होने के लिए बच्चों ने उत्तर पुस्तिका में लिखी अजीबों-गरीब अपील, पढ़कर हंस पड़ेंगे आप बोर्ड परीक्षाएं
    आज का इतिहास: जानें 17 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025