NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अब B.Ed के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, प्रत्येक जिले में खुलेंगे मॉडल कॉलेज
    अगली खबर
    अब B.Ed के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, प्रत्येक जिले में खुलेंगे मॉडल कॉलेज

    अब B.Ed के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, प्रत्येक जिले में खुलेंगे मॉडल कॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 31, 2019
    07:57 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि अब B.Ed का पाठ्यक्रम बदल दिया जएगा।

    जी हां अब इस साल B.Ed कोर्स की अवधि बढ़ा दी गई हैं। अब से B.Ed चार साल का इंटीग्रेटेड कोर्स हो गया है। अब छात्र 12वीं के बाद भी B.Ed कर सकते हैं।

    इसके बाद अब B.Ed के पाठ्यक्रम बदलने पर भी विचार किया जा रहा है।

    आइए जानें क्या है पूरी खबर।

    पाठ्यक्रम

    40 साल बाद होगा बदलाव

    लगभग 40 साल बाद नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) B.Ed के पाठ्क्रम में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।

    इसके साथ ही जल्द ही NCTE काउंसलिंग में विशेष B.Ed कोर्स की शुरुआत भी कर सकता है।

    इसके साथ ही और भी बदलावों की योजना बनाई जा रही है। जिन बदलावों का B.Ed करने वालों पर काफी असर होगा।

    B.Ed इन काउंसलिंग

    लाया जाएगा B.Ed इन काउंसलिंग कोर्स

    NCTE की चेयरपर्सन सतबीर बेदी के अनुसार नई पीढ़ी के छात्रों में तनाव व अन्य मानसिक समस्या को सुलझाने के लिए इस कार्य में ट्रेंड लोगों की जरूरत है।

    अभी चल रहे B.Ed कोर्स में शिक्षकों में काउंसलिंग स्किल विकसित करने का प्रावधान नहीं है। जल्द ही B.Ed इन काउंसलिंग कोर्स भी लाया जाएगा।

    ये देशभर के लगभग 18000 संस्थानों में शुरू होगा।

    साइकोलॉजी या इससे संबंधित पढ़ाई पढ़ाई करने वाले B.Ed इन काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।

    मॉडल B.Ed कॉलेज

    हर जिले में होगा एक मॉडल B.Ed कॉलेज

    सतबीर बेदी ने बताया है कि NCTE हर जिले में एक मॉडल B.Ed कॉलेज बनाएगी।

    यह कॉलेज जिले के अन्य कॉलेजों का मार्गदर्शन करेगा। लगभग 700 ऐसे कॉलेज बनाए जाएंगे, जिनमें 70,000 से भी ज्यादा शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

    आगे B.Ed के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

    जिस प्रकार CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल पूरी दुनिया में चल रहे हैं, उसी प्रकार NCTE से मान्यता प्राप्त B.Ed कॉलेज भी विदेशों में संचालित होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    ITI और 12वीं पास वालों के लिए नौकरी का शानदार मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन नौकरियां
    GATE में प्राप्त अच्छे स्कोर के साथ इन PSUs के लिए करें आवेदन, जानें करियर
    जामिया में इंजीनियरिंग की सीटों में हुआ इजाफा, साथ ही शुरू हुए कई नए कोर्स करियर
    ये हैं IIT JEE की तैयारी के लिए देश के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025