भारतीय वायु सेना सहित कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जानें विवरण
क्या है खबर?
आजकल सभी युवा एक अच्छी नौकरी की तालश में रहते हैं।
अच्छी नौकरी खोजने वाले लोगों के लिए यह लेख पढ़ना लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि इसमें एक या दो नहीं बल्कि कई भर्तियों की जानकारी दी गई है।
भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और इलाहाबाद हाई कोर्ट में कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इनकी आवेदन तारीख, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
#1
भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना
भारतीय नौसेना ने 10+2 (BTech) कैडेट एंट्री स्कीम के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से 9 फरवरी चक चलेगी।
इस भर्ती के लिए केवल वे अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं, जिन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किया हो।
साथ ही उनका जन्म 2 जनवरी, 2002 से 1 जुलाई, 2004 के बीच हुआ हो।
अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
#2
भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए करें आवेदन
भारतीय वायु सेना ने ग्रुप X और Y के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो गई है और 7 फरवरी तक चलेगी।
भर्ती परीक्षा 18-22 अप्रैल के बीच होगी।
इसके लिए भी 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने योग्य हैं।
इसके साथ ही उनका जन्म 16 जनवरी, 2001 से 29 दिसंबर, 2004 के बीच हुआ हो।
अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
#3
भारतीय सेना में भी हो रही भर्तियां
भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम TES 45 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो जाएगी और 2 मार्च तक चलेगी। अभी भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि भारतीय सेना भर्ती के लिए केवल वे अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं, जो 12वीं पास हों।
साथ ही उनकी आयु 16.5-19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अधिक जानकारी यहां से लें।
#4
ग्रेजुएट उम्मीदवार यहां करें आवेदन
इलाहाबाद हाई कोर्ट में उच्च न्यायिक सेवाएं (HJS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती के लिए 20 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 19 फरवरी तक चलेगी। वहीं, भर्ती परीक्षा 4 अप्रैल को होगी।
इसके लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं, जो मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन कर चुके हैं। साथ ही उनकी आयु 35-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।