Loading...
जेप्टो ने बदला मुफ्त डिलीवरी का नियम, अब 199 रुपये के ऑर्डर पर मिलेगी सुविधा
जेप्टो ने बदला मुफ्त डिलीवरी का नियम

जेप्टो ने बदला मुफ्त डिलीवरी का नियम, अब 199 रुपये के ऑर्डर पर मिलेगी सुविधा

Aug 19, 2026
12:06 pm

क्या है खबर?

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो ने ग्राहकों के लिए मुफ्त डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्राहकों को मुफ्त डिलीवरी पाने के लिए कम से कम 199 रुपये का ऑर्डर करना होगा। पहले 149 रुपये या उससे ज्यादा के ऑर्डर पर मुफ्त डिलीवरी मिलती थी। यानी अब ग्राहकों को मुफ्त डिलीवरी का लाभ लेने के लिए पहले के मुकाबले 50 रुपये ज्यादा का सामान खरीदना होगा। यह बदलाव कुछ शहरों और इलाकों में लागू किया गया है।

पीक ऑवर

ज्यादा मांग पर 299 रुपये तक सीमा

जेप्टो ने पीक ऑवर के लिए भी न्यूनतम ऑर्डर की सीमा बढ़ाई है। ऐसे समय में मुफ्त डिलीवरी पाने के लिए ग्राहकों को 299 रुपये तक का सामान खरीदना पड़ सकता है।

इससे पहले कंपनी कई ग्राहकों के लिए न्यूनतम ऑर्डर की सीमा 99 रुपये से बढ़ाकर 149 रुपये कर चुकी थी।

अब 199 रुपये की नई सीमा लागू होने के बाद जेप्टो मुफ्त डिलीवरी के मामले में ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट जैसी कंपनियों के करीब आ गया है।

डिलीवरी खर्च

डिलीवरी खर्च कम करने की कोशिश

जानकारों के मुताबिक, जेप्टो ने यह बदलाव छोटे ऑर्डर पर होने वाले डिलीवरी खर्च को कम करने के लिए किया हो सकता है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, न्यूनतम ऑर्डर की सीमा बढ़ने से हर ऑर्डर की कुल कीमत बढ़ सकती है। इससे कंपनी को खर्च को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

ब्रोकरेज का मानना है कि जेप्टो के इस कदम से ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट को कुछ ग्राहक मिल सकते हैं और उनकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENT

अन्य

इटरनल और स्विगी के शेयरों में बदलाव

19 अगस्त को सुबह 10 बजे इटरनल के शेयर 0.76 प्रतिशत बढ़कर 318.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

वहीं स्विगी के शेयर 1.3 प्रतिशत गिरकर 270.40 रुपये पर पहुंच गए। कोटक इक्विटीज ने इटरनल के लिए 395 रुपये का लक्ष्य रखा है और इसे अपनी पसंदीदा कंपनी बताया है। वहीं स्विगी के लिए 370 रुपये का लक्ष्य बरकरार रखा गया है।

ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाली कंपनियों के बीच ग्राहकों को लेकर मुकाबला आगे और बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENT