Loading...
विशाल मेगा मार्ट के शेयर में 10 प्रतिशत का उछाल, जानिए तेजी की बड़ी वजह
विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तेज उछाल

विशाल मेगा मार्ट के शेयर में 10 प्रतिशत का उछाल, जानिए तेजी की बड़ी वजह

Aug 24, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (24 अगस्त) विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ देर बाद कंपनी के शेयर में 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई और यह 113.95 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। बाद में शेयर 115.40 रुपये तक भी पहुंचा, जो पिछले बंद भाव 103.60 रुपये से 11.40 प्रतिशत ज्यादा था। इस तेजी ने कमजोर बाजार माहौल के बीच भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

वजह

MD और CEO की दोबारा नियुक्ति बनी वजह

विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तेजी की सबसे बड़ी वजह गुणेंद्र कपूर की दोबारा नियुक्ति मानी जा रही है।

कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 1 सितंबर, 2026 से 31 अगस्त, 2031 तक पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बनाने को मंजूरी दी है। कपूर को फाउंडर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

फैसले से कंपनी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर बनी अनिश्चितता कम हुई है और निवेशकों में सकारात्मक माहौल बना है, जिससे शेयर खरीदारी बढ़ी।

भरोसा

कपूर के लंबे अनुभव पर निवेशकों का भरोसा

गुणेंद्र कपूर के पास उपभोक्ता और खुदरा क्षेत्र में 42 साल से ज्यादा का अनुभव है।

वह पहले हिंदुस्तान लीवर, यूनिलीवर नाइजीरिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीपीजी कैपिटल जैसी कंपनियों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव को कंपनी के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

इसके अलावा, बोर्ड ने कर्मचारियों के लिए 4.68 करोड़ स्टॉक ऑप्शन जारी करने को भी मंजूरी दी है। इनकी एक्सरसाइज कीमत 102.60 रुपये तय की गई है, जिससे कर्मचारियों की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENT

लक्ष्य

मॉर्गन स्टेनली ने 146 रुपये का लक्ष्य दिया

विशाल मेगा मार्ट के शेयर पिछले एक साल में करीब 25 प्रतिशत नीचे हैं, लेकिन अगस्त में अब तक लगभग 7 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।

इस बीच मॉर्गन स्टेनली ने शेयर पर 146 रुपये का टारगेट देते हुए ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, गुणेंद्र कपूर की पांच साल के लिए दोबारा नियुक्ति सकारात्मक खबर है।

इससे मैनेजमेंट बदलाव को लेकर चिंता कम हुई है। बेहतर प्रदर्शन के बावजूद शेयर दूसरे खुदरा शेयरों के मुकाबले अभी सस्ता है।

ADVERTISEMENT