Page Loader
डॉ लाल पैथलैब्स को आगे बढ़ाने में वंदना लाल का रहा है योगदान, जानिए इनकी संपत्ति
डॉ लाल पैथलैब्स की शुरुआत 1949 में हुई थी

डॉ लाल पैथलैब्स को आगे बढ़ाने में वंदना लाल का रहा है योगदान, जानिए इनकी संपत्ति

May 05, 2023
04:00 pm

क्या है खबर?

भारत की कुछ सबसे प्रसिद्ध पैथलैब्स में से एक डॉ लाल पैथलैब्स की कार्यकारी निदेशक वंदना लाल एक प्रमुख महिला व्यवसायी हैं। डॉ लाल पैथलैब्स की शुरुआत वंदना के ससुर स्वर्गीय एसके लाल ने 1949 में की थी, जिसका हेड ऑफिस नई दिल्ली में है। वंदना ने 1983 में डॉ लाल पैथलैब्स में काम शुरू किया। कंपनी में उन्होंने हिस्टोपैथोलॉजी और साइटोपैथोलॉजी विभाग की शुरुआत की और वह क्लिनिकल रिसर्च सर्विसेज की प्रमुख हैं।

शिक्षा संपत्ति

वंदना लाल की शिक्षा और संपत्ति

अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वंदना ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से MD (पैथोलॉजी) पूरा किया। इसके बाद वह करोलिंस्का संस्थान और हडिंगे अस्पताल से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वह स्वीडन चली गईं। उन्होंने ट्रांसप्लांटेशन इम्यूनोलॉजी में भी विशेषज्ञता हासिल की है। वंदना लाल फोर्ब्स अरबपतियों की सूची में गिनी जाती हैं। 31 मार्च, 2023 को दायर कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार, उनकी अनुमानित संपत्ति 3,143 करोड़ रुपये से अधिक है।