LOADING...
UPI डाउन: SBI समेत कई बैंक यूजर्स को भुगतान करने में हो रही परेशानी
UPI डाउन होने के कारण यूजर्स को लेन-देन करने में परेशानी आ रही है

UPI डाउन: SBI समेत कई बैंक यूजर्स को भुगतान करने में हो रही परेशानी

Apr 01, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के कई बैंक यूजर्स को बुधवार (31 मार्च) को लेन-देन पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भुगतान विफल होने या देरी होने की शिकायत की है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने दिनभर में शिकायतों में तीव्र वृद्धि दर्ज की है। प्रभावित संस्थानों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 500 से अधिक यूजर्स ने भुगतान संबंधी समस्याओं की सूचना दी।

यूको बैंक 

यूको बैंक के ग्राहक भी हुए परेशान 

यूजर्स ने लेन-देन में विफलता और प्रोसेसिंग में देरी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया, हालांकि व्यवधान का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। यूको बैंक के कई यूजर्स ने भी शिकायतें दर्ज कराई हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे के आस-पास 50 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। अभी तक संबंधित अधिकारियों या बैंकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। UPI का उपयोग डिजिटल भुगतानों के लिए व्यापक रूप से किया जाता है।

समस्या 

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

इस समस्या को लेकर यूजर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "#SBIfoolsday 1 अप्रैल को ही SBI लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सुबह से मैं UPI के माध्यम से पैसे भेजने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन लगातार सर्वर डाउन दिखा रहा है।" अन्य यूजर ने लिखा, "@TheOfficialSBI आपका ऑनलाइन सिस्टम सुबह 11 बजे से बंद है। इससे कई ग्राहकों को बहुत असुविधा हो रही है! इसे जल्द से जल्द ठीक करें!!"

Advertisement