Page Loader
ट्रंप टैरिफ के असर से इन भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में आई भारी गिरावट

ट्रंप टैरिफ के असर से इन भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में आई भारी गिरावट

Apr 14, 2025
05:04 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली, जिससे अरबपतियों की संपत्ति पर असर पड़ा। भारत में भी यही असर दिखा और ब्लूमबर्ग के अनुसार, 2025 की शुरुआत में ही देश के अमीरों की कुल संपत्ति में 30.5 अरब डॉलर (लगभग 2.62 लाख करोड़ रुपये) की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

नुकसान

शिव नादर को सबसे ज्यादा नुकसान

सबसे ज्यादा नुकसान टेक दिग्गज शिव नादर को हुआ, जिनकी कुल संपत्ति में 10.5 अरब डॉलर (लगभग 90 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई। मुकेश अंबानी को 3.42 अरब डॉलर (लगभग 29,000 करोड़ रुपये) और गौतम अडाणी को 6.05 अरब डॉलर (लगभग 55,900 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ। जिंदल समूह की सावित्री जिंदल की संपत्ति 2.4 अरब डॉलर (लगभग 20,640 करोड़ रुपये) घटी, जबकि सन फार्मा के दिलीप सांघवी को 3.34 अरब डॉलर (लगभग 28,000 करोड़ रुपये) का झटका लगा।

चिंता

शेयर बाजारों में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

2025 में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अब तक 4.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में यह गिरावट क्रमश: 14 प्रतिशत और 17 प्रतिशत से अधिक रही है। विदेशी निवेशकों के बाहर निकलने और बाजार की अनिश्चितता से हालात और बिगड़े हैं। फार्मा, टेक और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जिससे इन क्षेत्रों से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति में सबसे तेज गिरावट देखने को मिली है।