Page Loader
टेक कंपनियों ने इस साल की 88,138 कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट
वैश्विक मंदी की आशंका को देखते हुए दुनियाभर में टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं

टेक कंपनियों ने इस साल की 88,138 कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

Feb 06, 2023
01:04 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर के अलग-अलग देशों में टेक कंपनी में काम करने वाले 80,000 से अधिक कर्मचारी इस साल अपनी नौकरी खो चुके हैं। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के मुताबिक, इस साल दुनिया की 292 टेक कंपनियों ने 88,138 कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी करने वाली इन टेक कंपनियों में भारत के कई स्टार्टअप्स भी शामिल हैं। बता दें, वैश्विक मंदी की आशंका को देखते हुए टेक कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं।

छंटनी

292 टेक कंपनियों ने 88,138 कर्मचारियों निकाला

गूगल, पेपाल, फिलिप्स, IBM और कई अन्य बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। हाल ही में गूगल ने अपने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की। वहीं, IBM ने भी 3,900 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। फिलिप्स और पेपाल ने भी क्रमशः 6,000 और 2,000 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई है। भारत में BYJU'S और ओला ने क्रमशः 1,500 और 200 कर्मचारियों की छंटनी की है।