Page Loader
TCS कर्मचारियों के वेतन को दोगुना कर कम करना चाहती है असमानता
TCS छंटनी के दौर में भी हायरिंग कर रही है

TCS कर्मचारियों के वेतन को दोगुना कर कम करना चाहती है असमानता

Apr 30, 2023
05:43 pm

क्या है खबर?

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कर्मचारियों के बीच वेतन असमानताओं को कम करना चाहती है। TCS मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) मिलिंद लक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी अपने कर्मचारियों की स्किल बढ़ाने और उनके वेतन को दोगुना करने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी पुराने कर्मचारियों के साथ-साथ फ्रेशर्स के वेतन में भी बढ़ोतरी करने विचार कर रही है और सभी कर्मचारियों के क्वार्टरली वेरिएबल में भी बढ़ोतरी करेगी।

हायरिंग

छंटनी के दौर में भी TCS कर रही हायरिंग

TCS द्वारा प्रस्तावित अपस्किलिंग प्रोग्राम कर्मचारियों को असेसमेंट क्लियर करने पर अपने वेतन को दोगुना करने का मौका देता है। दुनियाभर की कई टेक कंपनियां इस साल बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। हालांकि, TCS इन सभी से विपरीत फ्रेशर्स को भी काम पर रख रही है। TCS में वैश्विक स्तर पर लगभग 6 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और कंपनी अपने साथ लगातार और भी नए लोगों को जोड़ रही है।