Loading...
TCS की नई भर्तियों में 80 प्रतिशत तक होंगे AI और डिजिटल स्किल वाले कर्मचारी
TCS की नई भर्तियों में AI स्किल वाले कर्मचारी होंगे

TCS की नई भर्तियों में 80 प्रतिशत तक होंगे AI और डिजिटल स्किल वाले कर्मचारी

Oct 12, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपनी नई भर्तियों में डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की जानकारी रखने वाले लोगों को प्राथमिकता देगी। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यम ने बताया है कि नई भर्तियों में करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी आधुनिक तकनीकी कौशल वाले होंगे। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 4,500 लोगों को नौकरी दी, जिनमें 25 से 30 प्रतिशत कर्मचारी पूरी तरह AI से जुड़े काम के लिए रखे गए हैं।

योगदान

AI से कंपनी की कमाई में बढ़ा योगदान

TCS के कुल राजस्व में AI से जुड़े काम की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई।

कंपनी को उम्मीद है कि AI से जुड़े काम का कारोबार बढ़ने पर मुनाफे में भी सुधार होगा। सुब्रमण्यम ने कहा कि ग्राहक पहले किसी छोटे क्षेत्र में AI का इस्तेमाल शुरू करते हैं।

इसके परिणाम और खर्च का आकलन करने के बाद वे दूसरे क्षेत्रों में भी इस तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने की मांग करते हैं।

अवसर

अनुभवी कर्मचारियों के लिए भी नए अवसर

TCS के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि AI के दौर में नए और अनुभवी, दोनों तरह के कर्मचारियों के लिए अवसर हैं।

उनके मुताबिक, अनुभवी इंजीनियरों को तकनीक और अपने काम के क्षेत्र की बेहतर समझ होती है। अगर वे नई चीजें सीखने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।

कंपनी आगे भी तकनीकी कौशल वाले कर्मचारियों में निवेश करेगी। इसके अलावा, साझेदारी और दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

अन्य

AI से जुड़ी डील बढ़ाने पर कंपनी का जोर

कृतिवासन ने कहा कि TCS अपने कारोबार में AI की भूमिका को लेकर सावधानी से आकलन करती है, इसलिए हर समझौते को AI से जुड़ा कारोबार नहीं मानती।

हालांकि, कंपनी के मौजूदा कामकाज में इस तकनीक का कोई न कोई उपयोग शामिल है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने कुल 9.6 अरब डॉलर के नए समझौते किए।

पोर्श और बेस्ट बाय से जुड़े हालिया समझौतों पर उन्होंने कहा कि ग्राहक AI की मदद से अपने कारोबार में बदलाव लाना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT