Page Loader
TCS ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी खत्म की, सभी कर्मचारियों को बुलाया गया ऑफिस
TCS ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी खत्म की

TCS ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी खत्म की, सभी कर्मचारियों को बुलाया गया ऑफिस

Jan 13, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी खत्म कर दी है। TCS उन कर्मचारियों के सामान्य हित को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी खत्म कर रही है, जो काम के लिए डेस्क पर वापस जाना चाहते हैं। कंपनी के COO एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा की कर्मचारियों के कार्यालयों आने से अधिक काम होता है। कंपनी के नए कर्मचारी जब कार्यालय आएंगे तो वह TCS को अलग दृष्टिकोण से देखेंगे।

जानकारी

TCS ने पिछले साल कर्मचारियों ऑफिस बुलाया था

TCS ने पिछले साल कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन या टीम लीडर द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार ऑफिस आने के लिए कहा था। इससे पहले मई, 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान TCS ने 25x25 मॉडल पेश किया था। इस मॉडल के तहत कंपनी ने 2025 तक अपने 25 फीसदी कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुलाने की योजना तय की थी। बता दें, TCS वित्त वर्ष 2024 में लगभग 1.25 लाख कर्मचारियों की भर्ती भी करने वाली है।