Page Loader
टाटा समूह भारत में जल्द आईफोन बनाना करेगा शुरू, प्लांट अधिग्रहण की तैयारी पूरी
टाटा समूह मार्च, 2023 के अंत तक प्लांट का अधिग्रहण कर लेगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

टाटा समूह भारत में जल्द आईफोन बनाना करेगा शुरू, प्लांट अधिग्रहण की तैयारी पूरी

Jan 11, 2023
09:52 am

क्या है खबर?

टाटा समूह जल्द ही भारत में आईफोन बनाना शुरू कर रहा है। इसके लिए कंपनी देश के दक्षिणी हिस्से में एक प्लांट का अधिग्रहण करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। टाटा समूह भारत में आईफोन निर्माता कंपनी विस्ट्रॉन के कर्नाटक स्थित प्लांट का अधिग्रहण करना चाहती है। इस अधिग्रहण के लिए टाटा समूह ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन से बातचीत कर रही है। इंडिया टुडे के अनुसार, टाटा मार्च, 2023 के अंत तक इस प्लांट का अधिग्रहण कर लेगी।

जानकारी

भारत में कम हो जाएगी आईफोन की कीमत

टाटा समूह यदि सफलतापूर्वक इस प्लांट का अधिग्रहण कर लेता है, तो यह भारत का पहला घरेलू आईफोन निर्माता होगा। इसके साथ ही टाटा समूह अगर भारत में आईफोन बनाना शुरू करता है, तो इससे देश में आईफोन की कीमत कम हो सकती है। वर्तमान में कुछ आईफोन भारत में असेंबल किए जाते हैं, लेकिन बनाए नहीं जाते हैं। टाटा समूह के इस अधिग्रहण से भारत को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की सरकार की महत्वाकांक्षा को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।