
सुंदर पिचई ने बताया कौन होगा गूगल का अगला CEO, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
टेक कंपनी गूगल का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन होगा, इसके संकेत मिल गए हैं। वर्तमान CEO सुंदर पिचई ने कंपनी की महत्वपूर्ण उत्तराधिकार योजना के बारे में खुलासा किया है। सैन फ्रांसिस्को में आयोजित ब्लूमबर्ग के टेक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पिचाई ने गूगल में भविष्य के नेतृत्व के लिए एक रोडमैप पेश किया। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि उनके बाद जो भी गूगल का प्रमुख होगा, उसके पास 'एक असाधारण AI साथी' होगा।
AI
AI को लेकर आशंकाओं को किया दूर
पिचई की यह टिप्पणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा मनुष्यों की जगह लेने की बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। उनकी टिप्पणियों को गूगल की अपने संचालन में AI को शामिल करने की दृढ़ प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन में उन्होंने AI को लेकर आशंकाओं को दूर करने की भी कोशिश की और इस बात पर जोर देते हुए कि कहा इसे मानव उत्पादकता के लिए खतरे के बजाय एक वृद्धि के रूप में देखा जाना चाहिए।
नियुक्ति
इंजीनियर्स की नियुक्ति पर क्या कहा?
AI को एक साथी बताते हुए सुंदर पिचाई ने कहा कि यह गूगल में नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 तक गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट अधिक इंजीनियर्स को नियुक्त करने की योजना बना रही है। यह एक ऐसा कदम है, जो मुख्य संचालन में मानव भागीदारी के निरंतर महत्व को दर्शाता है। पिचई ने यह भी चर्चा की कि व्यक्तिगत रूप से 'वाइब कोड' के लिए AI का उपयोग कैसे करते हैं।