शेयर बाजार: सेंसेक्स 7 अंक फिसला, निफ्टी इतने अंक पर हुआ बंद
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में आज (24 मई) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है।
सेंसेक्स आज 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10 अंक फिसलकर 22,957.10 अंक पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 14 अंक की गिरावट के साथ 14,662.65 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज वोडाफोन-आइडिया, भारत फोर्ज और पावर फाइनेंस ने क्रमशः 7.47 फीसदी, 5.47 फीसदी और 5.22 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और आदित्य बिड़ला फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 4.46 फीसदी और 3.53 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
इंटरग्लोब एविएशन, टोरेंट फार्मा, गोदरेज प्रॉपर्टीज, लौरस लैब्स और वेदांता क्रमशः 3.27 फीसदी, 2.98 फीसदी, 2.76 फीसदी, 2.51 फीसदी और 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 71,952 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 89,697 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक गिरावट के साथ लाल निशान पर थे।