शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, सोना-चांदी हुआ सस्ता
क्या है खबर?
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज (4 जनवरी) शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है।
सेंसेक्स 490 अंक की बढ़त के साथ आज 71,847.57 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 141 अंक चढ़कर 21,658.60 अंक पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा।
निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 229 अंक की बढ़त के साथ 13,455.20 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज गोदरेज प्रॉपर्टीज, DLF और वोडाफोन-आइडिया ने क्रमशः 7.98 फीसदी, 6.39 फीसदी और 5.99 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
ओबेरॉय रियल्टी और हिंद कॉपर के शेयरों में भी क्रमशः 5.09 फीसदी और 4.71 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
PVR INOX, अपोलो टायर्स, नवीन फ्लोरीन, BPCL और LTIमाइंडट्री क्रमशः 2.84 फीसदी, 1.93 फीसदी, 1.85 फीसदी, 1.82 फीसदी और 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
सोना-चांदी
सोना-चांदी की कीमत भी हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट दर्ज हुई है।
24 कैरेट सोना आज सस्ता होकर 62,809 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी के कीमत की बात करें तो यह 71,744 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक गिरावट के साथ लाल निशान पर थे।