LOADING...
शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, सोने-चांदी की कीमत भी बढ़ी
शेयर बाजार में बढ़त दर्ज हुई है

शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, सोने-चांदी की कीमत भी बढ़ी

Apr 08, 2024
04:13 pm

क्या है खबर?

आज (8 अप्रैल) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 494 अंक की बढ़त के साथ आज 74,742.50 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 152 अंक चढ़कर 22,666.30 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 21 अंक की गिरावट के साथ 13,941.40 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज एक्सिड इंडस्ट्रीज, इंफो एज और वोल्टास ने क्रमशः 17.18 फीसदी, 9.71 फीसदी और 6.05 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। लुरुस लैब्स और गेल के शेयरों में भी क्रमशः 5.27 फीसदी और 5.24 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बंधन बैंक, REC, ग्रांउल्स इंडिया, PNB और ओरेकल फाइनेंसियल सर्विसेज क्रमशः 6.28 फीसदी, 3.84 फीसदी, 2.96 फीसदी, 2.67 फीसदी और 2.42 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत भी बढ़ी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 71,064 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 81,383 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक बढ़त के साथ हरे निशान पर थे।