शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, सोने-चांदी की कीमत में आई इतनी कमी
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में आज (25 अप्रैल) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बड़ी बढ़त दर्ज हुई है।
आज 476 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 74,329.45 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 167 अंक चढ़कर 22,570.35 अंक पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 62 अंक की बढ़त के साथ 13,964.35 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज MCX इंडिया, भारत फोर्ज और AB कैपिटल ने क्रमशः 8.37 फीसदी, 7.35 फीसदी और 6.24 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वोडाफोन-आइडिया और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी क्रमशः 6.11 फीसदी और 6.00 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
कोटक महिंद्रा, डालमिया भारत, इंडियन होटल्स, मेट्रोपोलिस और J K सीमेंट क्रमशः 10.87 फीसदी, 7.97 फीसदी, 5.06 फीसदी, 3.77 फीसदी और 3.44 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 71,841 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 80,576 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक बढ़त के साथ हरे निशान पर थे।