NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, 1,397 अंक चढ़ा सेंसेक्स
    अगली खबर
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, 1,397 अंक चढ़ा सेंसेक्स
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त (तस्वीर: फ्रीपिक)

    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, 1,397 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 04, 2025
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    आज (4 फरवरी) हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी बढ़त दर्ज हुई है।

    सेंसेक्स 1,397 अंक की बढ़त के साथ आज 78,583.81 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 378 अंक चढ़कर 23,739.25 पर बंद हुआ।

    मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 241 अंक की गिरावट के साथ 15,070.00 अंक पर बंद हुआ।

    गेनर्स लूजर्स

    ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

    टॉप गेनर्स में आज कल्याण ज्वेलर्स, ABB इंडिया और NCC ने क्रमशः 12.11 फीसदी, 8.32 फीसदी और 7.49 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान एरोनॉटिकल और कमिंस के शेयरों में भी क्रमशः 5.70 फीसदी और 5.66 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

    ट्रेंट, बाटा इंडिया, टाटा केमिकल्स, AB कैपिटल और यूनाइटेड ब्रेवेरी क्रमशः 6.27 फीसदी, 3.32 फीसदी, 2.96 फीसदी, 2.87 फीसदी और 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

    वजह

    बाजार में आज क्यों रही तेजी?

    आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के कारण मुख्य रूप से सकारात्मक वैश्विक संकेत हैं, जैसे कि एशियाई बाजारों में मजबूती और अमेरिकी व्यापार नीति में बदलाव। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा-मेक्सिको पर टैरिफ रोकने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा।

    इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी बाजार को उत्साहित कर रही है। निफ्टी 50 के मूल्यांकन में राहत और मजबूत समर्थन से भी खरीदारी का रुझान बढ़ा है।

    कीमत

    सोना-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 82,963 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 93,475 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

    खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक गिरावट के साथ लाल निशान पर थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी
    निफ्टी 50

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,258 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला सेंसेक्स
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त, 234 अंक चढ़ा सेंसेक्स सेंसेक्स
    SEBI की चेतावनी के बाद ओला के शेयरों में आई गिरावट, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक
    शेयर बाजार में 600 अंक टूटा सेंसेक्स, इन वजहों से देखने को मिल रही गिरावट सेंसेक्स

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार में आज 964 अंक टूटकर सेंसेक्स हुआ बंद, निफ्टी 247 अंक फिसला शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज भी गिरावट: 1,176 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स में शामिल होने के बाद जोमैटो के शेयरों में आई की गिरावट  जोमैटो

    निफ्टी

    सेंसेक्स 1,100 अंकों से अधिक टूटा, इस वजहों से बाजार में देखने को मिल रही गिरावट शेयर बाजार समाचार
    हफ्तेभर बाद शेयर बाजार में आज आई तेजी, जानिए क्या है वजह  शेयर बाजार समाचार
    आज शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, 498 अंक चढ़ा सेंसेक्स शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 67 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी 50

    शेयर बाजार: 800 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है इस गिरावट की वजह? शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 1,064 अंक फिसलकर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 370 से अधिक अंक टूटा, इस वजह से आई गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 502 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025