Page Loader
शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 358 अंक की बढ़त, निफ्टी 21,255 पर हुआ बंद
शेयर बाजार में आज बढत दर्ज हुई है (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 358 अंक की बढ़त, निफ्टी 21,255 पर हुआ बंद

Dec 21, 2023
03:58 pm

क्या है खबर?

आज (21 दिसंबर) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 358 अंक की बढ़त के साथ आज 70,865.10 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 104 अंक चढ़कर 21,255.00 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 204 अंक की बढ़त के साथ 12,764.85 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

टॉप गेनर्स में आज हिंद कॉपर, मेट्रोपोलिस और IRCTC ने क्रमशः 10.83 फीसदी, 7.25 फीसदी और 6.51 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। नालको और अरबिंदो फार्मा के शेयर में भी क्रमशः 5.85 फीसदी और 5.75 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। सिटी यूनियन बैंक, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और HCL टेक क्रमशः 4.21 फीसदी, 1.86 फीसदी, 1.69 फीसदी, 1.34 फीसदी और 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या रहा हाल?

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी शेयर बाजार के नैस्डेक और S&P 500 क्रमशः 1.13 फीसदी और 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर थे। एशियन बाजार में गिफ्ट निफ्टी, हैंग सेंग, शंघाई कंपोजिट , सेट कम्पोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजार में भी आज उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। DAX और CAC क्रमशः 0.37 फीसदी और 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर थे।