Page Loader
शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 492 अंक की उछाल, निफ्टी 20,267 पर हुआ बंद
मिडकैप शेयरों में आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा (तस्वीर: पिक्साबे)

शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 492 अंक की उछाल, निफ्टी 20,267 पर हुआ बंद

Dec 01, 2023
04:02 pm

क्या है खबर?

आज (1 दिसंबर) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 492 अंक की बढ़त के साथ आज 67,481.19 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 134 अंक चढ़कर 20,267.90 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 133 अंक की बढ़त के साथ 12,334.50 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

टॉप गेनर्स में आज पावर फाइनेंस, डिक्सन टेक्नोलॉजी और REC ने क्रमशः 9.03 फीसदी, 8.00 फीसदी और 7.26 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। जी एंटरटेनमेंट और कैन फिन होम्स के शेयर में भी क्रमशः 5.31 फीसदी और 4.15 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। अशोक लेलैंड, टाटा कम्युनिकेशंस, MCX इंडिया, मुथूट फाइनेंस और ग्रेन्युल्स इंडिया क्रमशः 3.74 फीसदी, 2.68 फीसदी, 2.20 फीसदी, 2.10 फीसदी और 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या रहा हाल?

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और डॉव जोन्स क्रमशः 0.11 फीसदी और 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ लाल निशान पर थे। एशियन बाजार में गिफ्ट निफ्टी, ताइवान वेटेट, शंघाई कंपोजिट , सेट कम्पोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजार में भी आज उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। DAX और CAC क्रमशः 0.84 फीसदी और 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान पर थे।