Page Loader
शेयर बाजार में दर्ज हुई गिरावट, सोना-चांदी हुआ सस्ता
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज हुई है (तस्वीर: पिक्साबे)

शेयर बाजार में दर्ज हुई गिरावट, सोना-चांदी हुआ सस्ता

Jan 25, 2024
04:14 pm

क्या है खबर?

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज (25 जनवरी) शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ आज 70,700.67 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 101 अंक फिसलकर 21,352.60 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 116 अंक की गिरावट के साथ 13,240.00 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज ACC, अंबुजा सीमेंट और बजाज ऑटो ने क्रमशः 10.13 फीसदी, 6.20 फीसदी और 5.33 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। मदरसन और भेल के शेयरों में भी क्रमशः 4.91 फीसदी और 4.76 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, IGL, टेक महिंद्रा, लुरुस लैब्स और हिंद पेट्रो क्रमशः 7.20 फीसदी, 7.00 फीसदी, 5.99 फीसदी, 5.14 फीसदी और 4.68 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोना आज सस्ता होकर 62,273 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी के कीमत की बात करें तो यह 71,019 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक बढ़त के साथ हरे निशान पर थे।