Page Loader
शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 2,226 अंक फिसलकर हुआ बंद 
शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 2,226 अंक फिसलकर हुआ बंद 

Apr 07, 2025
04:11 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (7 अप्रैल) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 2,226 अंक की गिरावट के साथ 73,137.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 742 अंक फिसलकर 22,161.60 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 482 अंक की गिरावट के साथ 13,756.60 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज डेल्हीवरी, GMR एयरपोर्ट्स और ब्रिटानिया ने क्रमशः 3.69 फीसदी, 1.83 फीसदी और 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। CG कंज्यूमर और गोदरेज कंज्यूमर के शेयरों में भी क्रमशः 0.30 फीसदी और 0.30 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। ट्रेंट, इनॉक्स विंड, नालको, हिंद कॉपर और टाटा स्टील क्रमशः 14.77 फीसदी, 8.43 फीसदी, 8.25 फीसदी, 7.96 फीसदी और 7.77 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

क्यों दर्ज हुई इतनी बड़ी गिरावट? 

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट कई वजहों से हुई। अमेरिका ने टैक्स बढ़ाने की बात की, जिससे दुनियाभर के बाजारों में डर फैल गया। विदेशी निवेशकों ने भारत से पैसा निकालना शुरू कर दिया। इसके साथ ही दुनिया में मंदी आने की आशंका भी बढ़ गई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मीटिंग और कंपनियों के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क हो गए। इन सभी कारणों की वजह से बाजार में जोरदार गिरावट आई।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में हुई मामूली बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 88,376 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 88,698 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक में गिरावट दर्ज हुई है।