Page Loader
शेयर बाजार: सेंसेक्स 170 अंक टूटकर हुआ बंद, जानिए निफ्टी में कितनी गिरावट आई
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार: सेंसेक्स 170 अंक टूटकर हुआ बंद, जानिए निफ्टी में कितनी गिरावट आई

Jul 03, 2025
04:17 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (3 जुलाई) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 170 अंक की गिरावट के साथ आज 83,239.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 48 अंक फिसलकर 25,405.30 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 20 अंकों की बढ़त के साथ 16,860.80 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज बॉश, ब्लू स्टार और 360 वन वाम ने क्रमशः 6.04 फीसदी, 4.91 फीसदी और 4.20 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। आयल इंडिया और चंबल फर्ट के शेयरों में भी क्रमशः 3.91 फीसदी और 2.77 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। FNS-को नायका, इंटरग्लोब एविएशन, PNB, ICICI प्रूडेंडिया और SBI लाइफ इंश्योरेंस क्रमशः 4.39 फीसदी, 3.19 फीसदी, 3.18 फीसदी, 2.87 फीसदी और 2.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 97,786 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.08 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।