Page Loader
शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज सेंसेक्स 203 अंक टूटकर हुआ बंद
शेयर बाजार में गिरावट जारी (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज सेंसेक्स 203 अंक टूटकर हुआ बंद

Feb 20, 2025
04:27 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (20 फरवरी) गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735.96 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 19 अंक फिसलकर 22,913.15 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 160 अंक की बढ़त के साथ 14,323.05 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज APL अपोलो, NHPC और BSE लिमिटेड ने क्रमशः 6.95 फीसदी, 6.94 फीसदी और 5.83 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया और IGL के शेयरों में भी क्रमशः 5.40 फीसदी और 5.01 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। FSN E-Co नायका, HDFC बैंक, मारुति सुजुकी, लौरस लैब्स और सिटी यूनियन बैंक क्रमशः 3.04 फीसदी, 2.32 फीसदी, 1.94 फीसदी, 1.83 फीसदी और 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 86,541 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह सस्ता होकर 97,181 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक में बढ़त दर्ज हुई है।