NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त, सेंसेक्स 76,532 अंकों पर हुआ बंद
    अगली खबर
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त, सेंसेक्स 76,532 अंकों पर हुआ बंद
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त (तस्वीर: फ्रीपिक)

    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त, सेंसेक्स 76,532 अंकों पर हुआ बंद

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jan 29, 2025
    04:01 pm

    क्या है खबर?

    शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (29 जनवरी) तेजी दर्ज हुई है।

    सेंसेक्स 631 अंक की बड़ी बढ़त के साथ आज 76,532.96 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 205 अंक चढ़कर 23,163.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

    मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 329 अंक की बढ़त के साथ 14,671.25 अंक पर बंद हुआ।

    गेनर्स लूजर्स

    ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

    टॉप गेनर्स में आज KPIT टेक, CG पावर और जोमैटो ने क्रमशः 9.32 फीसदी, 8.17 फीसदी और 6.89 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। IEX और BHEL के शेयरों में भी क्रमशः 6.85 फीसदी और 6.56 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

    JSW एनर्जी, बॉश, अंबुजा सीमेंट, बर्जर पेंट्स और PNB क्रमशः 6.19 फीसदी, 5.62 फीसदी, 3.87 फीसदी, 2.80 फीसदी और 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

    वजह

    क्यों दर्ज हुई आज बाजार में बड़ी बढ़त?

    आज शेयर बाजार में तेजी के पीछे कई वजहें रहीं। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, खासकर अमेरिकी शेयरों में मजबूती देखने को मिली।

    टेक शेयरों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े स्टॉक्स में रिकवरी आई, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना। मिड- और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ी, जिससे खरीदारी का दबाव बढ़ा।

    इसके अलावा, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने की उम्मीद से भी बाजार को समर्थन मिला।

    कीमत

    सोना-चांदी की कीमत में हुई मामूली बदलाव 

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 80,819 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 90,428 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

    खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी
    निफ्टी 50

    ताज़ा खबरें

    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा

    शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 226 अंक की बढ़त, निफ्टी 23,813 पर बंद  सेंसेक्स
    निवेशकों के लिए अगले सप्ताह आ रहे 4 IPO, जानिए कितनों की होगी लिस्टिंग  IPO
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 450 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला सेंसेक्स
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 109 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी में मामूली बदलाव सेंसेक्स

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार: 800 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है इस गिरावट की वजह? शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 1,064 अंक फिसलकर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 370 से अधिक अंक टूटा, इस वजह से आई गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 502 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी

    शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 384 अंक टूटकर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स 1,100 अंकों से अधिक टूटा, इस वजहों से बाजार में देखने को मिल रही गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज 964 अंक टूटकर सेंसेक्स हुआ बंद, निफ्टी 247 अंक फिसला शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी 50

    शेयर बाजार में मामूली बदलाव, सेंसेक्स और निफ्टी इतने अंकों पर हुए बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 16 अंक की बढ़त, निफ्टी 24,641 पर बंद शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 500 अंक टूटा, जानिए क्यों आई आज गिरावट शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 843 अंक की बढ़त, निफ्टी 24,768 पर बंद शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025