Page Loader
शेयर बाजार में आज बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 158 अंक चढ़कर हुआ बंद
शेयर बाजार में आज बढ़त हुई दर्ज (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार में आज बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 158 अंक चढ़कर हुआ बंद

Jun 24, 2025
04:37 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (24 जून) भी बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 158 अंक की बढ़त के साथ आज 82,055.11 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 72 अंक चढ़कर 25,044.35 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 136 अंक की बढ़त के साथ 16,557.50 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज टीटागढ़, वोडाफोन-आइडिया और डेल्हीवरी ने क्रमशः 5.35 फीसदी, 4.73 फीसदी और 4.58 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। LT फाइनेंस और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी क्रमशः 3.50 फीसदी और 3.48 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। KPIT टेक, ऑयल इंडिया, भारत डायनामिक्स, ONGC और हिंदुस्तान एरोनॉटिकल क्रमशः 6.04 फीसदी, 5.58 फीसदी, 4.12 फीसदी, 2.97 फीसदी और 2.82 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

 कीमत 

सोना-चांदी की कीमत हुई कम 

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 97,288 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.06 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।