
शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (21 मई) बढ़त दर्ज हुई है।
सेंसेक्स 410 अंक की बढ़त के साथ आज 81,596.63 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 129 अंक चढ़कर 24,813.45 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 90 अंक की बढ़त के साथ 15,888.00 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज भारत इलेक्ट्रिक, सीमेंस और सोलर इंडस्ट्रीज ने क्रमशः 5.28 फीसदी, 5.21 फीसदी और 5.21 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। PB फिनटेक और AB कैपिटल के शेयरों में भी क्रमशः 4.67 फीसदी और 3.56 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
डिक्सन टेक्नोलॉजी, आदित्य बिरला फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, इंड्सलैंड बैंक और इंडिया बैंक क्रमशः 5.76 फीसदी, 3.06 फीसदी, 1.94 फीसदी, 1.57 फीसदी और 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्या है बाजार में बड़ी बढ़त की वजह?
आज शेयर बाजार में बढ़त के पीछे कई वजह रही हैं। हाल की गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग और सस्ते दामों पर खरीदारी शुरू हुई।
अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिला। घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, मुद्रास्फीति घटी है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की सकारात्मक अटकलों और निफ्टी के 24,400 से ऊपर टिके रहने जैसे तकनीकी कारकों ने भी बाजार को मजबूती दी।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 95,452 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 97,475 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।