शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 185 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (2 अप्रैल) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 185 अंक की बढ़त के साथ आज 73,319.55 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर 22,713.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 24 अंक के गिरावट के साथ 15,270.50 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज कोफोर्ज, बॉश और LTI माइंडट्री ने क्रमशः 5.16 फीसदी, 4.90 फीसदी और 4.79 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। पेज इंडस्ट्रीज और परसिस्टेंट के शेयरों में भी क्रमशः 4.06 फीसदी और 3.54 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट, SRF, अम्बर एंटरप्राइज, निप्पन और बायोकॉन क्रमशः 5.50 फीसदी, 5.44 फीसदी, 4.53 फीसदी, 4.07 फीसदी और 3.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.25 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।