LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,186 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 348 अंक उछला
शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,186 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 348 अंक उछला

Apr 01, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (1 अप्रैल) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,186 अंक की बढ़त के साथ आज 73,134.32 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 348 अंक चढ़कर 22,679.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 312 अंकों की बढ़त के साथ 15,295.45 अंक पर बंद हुआ है।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज मझगांव डॉक, कोचीन शिपयार्ड और भारत डायनामिक्स ने क्रमशः 12.25 फीसदी, 12.20 फीसदी और 9.78 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। एवेन्यू सुपरमार्ट और निप्पन के शेयरों में भी क्रमशः 7.94 फीसदी और 7.92 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। डॉ रेड्डीज लैब्स, हुंडई मोटर्स, ब्लू स्टार, अशोक लेलैंड और HDFC लाइफ क्रमशः 3.61 फीसदी, 3.48 फीसदी, 3.38 फीसदी, 3.26 फीसदी और 2.99 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.50 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.39 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

Advertisement