
शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 296 अंक टूटा
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (31 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 296 अंक की गिरावट के साथ 81,185.58 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 86 अंक फिसलकर 24,768.35 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 155 अंक की गिरावट के साथ 16,212.45 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज कायन्स टेक, दिल्लीवरी और गोदरेज कंज्यूमर ने क्रमशः 9.47 फीसदी, 3.93 फीसदी और 3.49 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। HUL और AB कैपिटल के शेयरों में भी क्रमशः 3.44 फीसदी और 3.16 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। हिंद कॉपर, आरती इंडस्ट्रीज, बिरलॉसॉफ्ट, इंडस टावर्स और IIFL फाइनेंस क्रमशः 6.81 फीसदी, 5.71 फीसदी, 5.61 फीसदी, 5.42 फीसदी और 5.14 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 99,017 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.11 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।