Page Loader
शेयर बाजार: सेंसेक्स ने दर्ज किया उच्चतम स्तर, 63,558 अंक पर पहुंचा 
मंगलवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ 63,328 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार: सेंसेक्स ने दर्ज किया उच्चतम स्तर, 63,558 अंक पर पहुंचा 

Jun 21, 2023
10:54 am

क्या है खबर?

शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स ने अब तक के अपने सबसे उच्चतम स्तर को हासिल किया है। आज सुबह 10:05 बजे, BSE का सेंसेक्स 230 अंक बढ़कर 63,558 पर था, वहीं NSE का निफ्टी 50.47 अंक चढ़कर 18,864 पर कारोबार कर रहा था। बता दें, कुल 137 कारोबारी सत्रों के बाद सेंसेक्स अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा है और 1 दिसंबर, 2022 के 63,583 के अपने पिछले सबसे ऊंचे स्तर को पार कर गया है।

बाजार

खबर लिखे जाने तक बाजार का हाल

खबर को लिखे जाने तक, सेंसेक्स 223 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 39 शेयर हरे रंग में और बाकी लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। नीचे की ओर, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक थे। मंगलवार को सेंसेक्स 159 अंकों की बढ़त के साथ 63,328 पर, जबकि निफ्टी 61 अंकों की तेजी के साथ 18,817 पर बंद हुआ था।