NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / शेयर मार्केट ने छुई नई ऊंचाई, निफ्टी 19,000 के पार और सेंसेक्स 64,000 पहुंचा
    अगली खबर
    शेयर मार्केट ने छुई नई ऊंचाई, निफ्टी 19,000 के पार और सेंसेक्स 64,000 पहुंचा
    शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर खुला है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    शेयर मार्केट ने छुई नई ऊंचाई, निफ्टी 19,000 के पार और सेंसेक्स 64,000 पहुंचा

    लेखन रजनीश
    Jun 28, 2023
    02:48 pm

    क्या है खबर?

    शेयर बाजार आज बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर खुला। निफ्टी 50 की बात करें तो यह 19,000 के पार चला गया है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 64,000 के पार पहुंच गया। बाजार के प्रमुख इंडेक्स में शानदार तेजी है।

    सेंसेक्स पहली बार 64,012 तक पहुंचा और निफ्टी भी 19,003 तक पहुंचा। दोनों ही इंडेक्स पहली बार इस स्तर पर पहुंचे हैं।

    निफ्टी ने इससे पहले 1 दिसंबर, 2022 को 18,887 का नया हाई बनाया था।

    गेनर

    निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर

    बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

    सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक निफ्टी 44,400 के ऊपर खुला और इसी तरह निफ्टी FMCG ने 0.23 प्रतिशत, निफ्टी मेटल ने 0.69 प्रतिशत और निफ्टी PSU बैंक ने 0.62 प्रतिशत की छलांग लगाई।

    निफ्टी 50 टॉप गेनर में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, डिविस लैब, ग्रासिम और टाटा मोटर्स रहे और HDFC लाइफ, पॉवर ग्रिड, ONGC, सन फार्मा, टेक महिंद्रा लूजर रहे।

    बाजार

    बीते दिन भी दर्ज की गई थी बढ़त

    इससे पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 446 अंक की बढ़त के साथ 63,416.03 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक चढ़कर 18,817.40 अंक पर बंद हुआ था।

    बीते दिन मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा।

    ग्लोबल मार्केट की बात करें तो बीते दिन FTSE और CAC गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए थे।

    अमेरिका

    पिछले कुछ सेशन से ऑल टाइम हाई बनाने में लगा था निफ्टी

    अमेरिकी शेयर बाजार के लिए भी मंगलवार का दिन बेहद शानदार रहा था। डाऊ जोंस, नैस्डैक शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

    जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार की बढ़त से ही भारतीय शेयर बाजार को नए रिकॉर्ड बनाने में मदद मिली है।

    जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ सेशन से निफ्टी लगातार ऑल टाइम हाई बनाने में लगा था।

    इस बीच मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है।

    सेंसेक्स

    1990 में पहली बार BSE ने छुआ था 1,000 का स्तर

    इस साल बाजार में अब तक शानदार तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत में 2 जनवरी को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था और अब यह 63,716 पर पहुंच गया है। इसमें 4 प्रतिशत यानी 2,549 अंक की तेजी देखने को मिली है।

    BSE सेंसेक्स ने 25 जुलाई, 1990 को पहली बार 1,000 का स्तर को छुआ था और 6 फरवरी, 2006 को ये 10,000 के अंक को छुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी 50
    निफ्टी

    ताज़ा खबरें

    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कमल हासन
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स

    शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 401 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,743 पर हुआ बंद सेंसेक्स
    शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 60,130 अंक पर तो निफ्टी 17,769 पर हुआ बंद सेंसेक्स
    शेयर बाजार: सेंसेक्स बढ़त के साथ 61,112 पर हुआ बंद, निफ्टी पहुंचा 18,000 अंकों के पार सेंसेक्स
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 242 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,147 अंकों पर हुआ बंद  सेंसेक्स

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार में गिरावट के साथ सेंसेक्स 59,727 पर हुआ बंद, निफ्टी 17,660 पर पहुंचा शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: मामूली बढ़त के साथ सेंसेक्स 59,655 पर बंद, निफ्टी 17,624 अंक पर पहुंचा शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 161 अंक लुढ़का, निफ्टी गिरावट के साथ 18,089 पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 694 अंक फिसला तो निफ्टी 18,069 पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी 50

    शेयर बाजार में बढ़त के साथ सेंसेक्स 59,846 पर हुआ बंद, निफ्टी 17,624 पर पहुंचा  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 60,000 अंकों के पार, निफ्टी में भी दर्ज हुई 98 अंक की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 520 अंक लुढ़का, निफ्टी गिरावट के साथ 17,706 पर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 61,764 अंक पर तो निफ्टी 18,264 पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी

    शेयर बाजार: मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 61,761 पर हुआ बंद, निफ्टी 18,266 पर पहुंचा शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 317 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,398 अंकों पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 413 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,286 पर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 61,729 पर तो निफ्टी 18,203 पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025