Page Loader
मदरसन ग्रुप के अध्यक्ष विवेक चंद सहगल ने मां के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए संपत्ति
विवेक चंद सहगल का जन्म दिल्ली में हुआ था

मदरसन ग्रुप के अध्यक्ष विवेक चंद सहगल ने मां के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए संपत्ति

Jul 22, 2023
02:42 pm

क्या है खबर?

ऑटो पार्ट्स निर्माता संवर्धन मदरसन ग्रुप के अध्यक्ष और सह-संस्थापक विवेक चंद सहगल जाने-माने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई अरबपति व्यवसायी हैं। विवेक का जन्म 1 फरवरी, 1957 को दिल्ली में हुआ था। बिड़ला पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। 1971 में उनकी मां श्रीमती स्वर्ण लता ने सिल्वर ट्रेडिंग का बिजनेस शुरू किया। इसी कंपनी को विवेक ने आगे बढ़ाया और इसीलिए इसे मदरसन कहा जाता है।

संपत्ति

विवेक चंद सहगल की संपत्ति

विवेक ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1986 में संवर्धन मदरसन ग्रुप की स्थापना की, जिसकी मार्केट वैल्यू आज लगभग 861 अरब रुपये है। 1995 तक वह कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर रहे और इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष का पद संभाला। ऑडी, मर्सिडीज, मारुति सुजुकी और फॉक्सवैगन जैसी दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियां इस समूह की ग्राहक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, विवेक चंद सहगल की कुल संपत्ति 327 अरब रुपये से अधिक है।