NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / सैमसंग के हजारों कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए
    अगली खबर
    सैमसंग के हजारों कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए
    सैमसंग के हजारों कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए

    सैमसंग के हजारों कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jul 10, 2024
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग के हजारों कर्मचारी अब अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। पहले कर्मचारी 3 दिन के लिए हड़ताल पर गए थे।

    हड़ताल पर जाने की घोषणा राष्ट्रीय सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स संघ (NSEU) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय आम हड़ताल के अंतिम दिन की गई।

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ ने अपने लगभग 30,000 सदस्यों से हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है।

    कर्मचारी

    6,500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

    NSEU ने कहा कि अब तक लगभग 6,500 कर्मचारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं और उन्होंने अपने अधिक सदस्यों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है।

    सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में लगभग 3,000 लोग शामिल हुए थे। संघ का दावा है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कंपनी में उत्पादन भी बाधित हुआ है। हालांकि, सैमसंग की ओर से इस तरह के दावों का खंडन किया गया है।

    मांग

    हड़ताल पर क्यों गए कर्मचारी?

    हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांग है कि उनके वेतन में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हो। मई में इन्हीं मांगों को लेकर नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन नामक कर्मचारियों के संगठन ने हड़ताल का आह्वाहन किया था।

    यूनियन ने मई में चेतावनी दी थी कि अगर कर्मचारियों की मांग नहीं मानी जाएगी तो बड़े स्तर पर कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

    सैमसंग की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कितने कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैमसंग

    ताज़ा खबरें

    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    सैमसंग

    सैमसंग गैलेक्सी S23 पर मिल रही 80,000 रुपये तक छूट, यहां उपलब्ध है ऑफर  स्मार्टफोन
    केवल 9,599 रुपये में खरीदें सैमसंग गैलेक्सी S21 FE, यहां से करें ऑर्डर फ्लिपकार्ट
    सैमसंग पुराने फोन में भी देगी गैलेक्सी AI के फीचर्स, जल्द आएगा अपडेट  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    ऐपल की शिपमेंट में आई गिरावट, सैमसंग फिर पहले पायदान पर पहुंची आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025