LOADING...
डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर जा सकता है 100 के पार, विश्लेषकों ने जताई आशंका
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते रुपये की कीमत और गिर सकती है

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर जा सकता है 100 के पार, विश्लेषकों ने जताई आशंका

Apr 01, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

अमेरिका-ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो भारतीय रुपये प्रति डॉलर रिकॉर्ड 100 या उससे भी अधिक कमजोर हो सकता है। जानकारों ने चेतावनी दी है कि पिछले एक वर्ष में इसकी लगभग 10 फीसदी गिरावट को धीमा करने के लिए अधिकारियों के प्रयास केवल अस्थायी राहत प्रदान कर सकते हैं। वेल्स फार्गो और वैन के विश्लेषकों का कहना है कि तेल की बढ़ती कीमतें मुद्रास्फीति और चालू खाता घाटे को बढ़ाकर रुपये की गिरावट को और तेज करेंगी।

उपाय

गिरावट रोकने के लिए RBI ने उठाया कदम

इस साल डॉलर के मुकाबले एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक रुपये की गिरती कीमत ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को सबसे साहसिक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत बैंकों द्वारा घरेलू मुद्रा बाजार में दिन के अंत में ली जाने वाली मुद्राओं की सीमा 10 करोड़ डॉलर (करीब 935 करोड़ रुपये) तय की गई है। इस बदलाव से बैंकों की रुपये के मुकाबले बड़े एकतरफा दांव लगाने की क्षमता सीमित हो जाएगी।

असफल

RBI के प्रयास अल्पकालिक 

प्रतिबंधों के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1.4 फीसदी तक की तेजी के बाद रुपया दिन के अंत में गिरकर 95.125 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। ब्रोकर इक्विटी ग्रुप के वित्तीय बाजार अनुसंधान प्रमुख अहमद अजम ने कहा "अगर, मौजूदा हालात बने रहते हैं तो रुपये 100 के स्तर तक पहुंच सकता है।" उन्होंने कहा, "नवीनतम उपाय किसी संरचनात्मक समाधान की बजाय अल्पकालिक स्थिरीकरण के साधन अधिक प्रतीत होते हैं।"

Advertisement