
2024 विजिकी न्यूज स्कोर रैंकिंग में रिलायंस का दबदबा, जानिए कितने अंक मिले
क्या है खबर?
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राजस्व, मुनाफा, बाजार मूल्य और सामाजिक प्रभाव के हिसाब से खबरों में सबसे ज्यादा बनी रहने के मामले में 2024 विजिकी न्यूज स्कोर रैंकिंग में शीर्ष पर है।
रिलायंस ने 2024 के न्यूज स्कोर पर 100 में से 97.43 अंक हासिल किए। यह 2023 में 96.46, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 अंक था।
यह कंपनी अपनी स्थापना के बाद से लगातार पिछले 5 सालों से विजिकी न्यूज स्कोर रैंकिंग में शीर्ष पर रही है।
अन्य कंपनी
रैंकिंग में किस पायदान पर हैं दूसरी कंपनियां
रिलायंस के बाद इस रैंकिंग में भारतीय स्टेट बैंक (89.13), HDFC बैंक (86.24), वन97 कम्युनिकेशंस (84.63), ICICI बैंक (84.33), और जोमैटो (82.94) क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे, 5वें और छठे पायदान पर हैं।
2024 रैंकिंग में भारती एयरटेल 7वें स्थान पर है और उसके बाद इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ITC हैं।
हाल ही में रिश्वत देने के आरोपों से घिरी अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज 40वें स्थान पर है।
तरीका
इस तरह होती है विजिक न्यूज स्कोर की गणना
विजिकी के शोध के अनुसार, जनसंपर्क (PR) दक्षता के मामले में रिलायंस बाकियों से आगे है। विजिकी का न्यूज स्कोर समाचार की मात्रा, हेडलाइन में उपस्थिति, प्रकाशनों की पहुंच और पाठकों की संख्या से निर्धारित होता है।
स्कोर 0 से 100 के बीच है और यह 4 लाख से अधिक प्रकाशनों की निगरानी पर आधारित है।
विजिकी न्यूज स्कोर की गणना करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बड़े डाटा, मशीन लर्निंग और मीडिया इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है।