Page Loader
पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 26 दिसंबर के लिए नए दाम जारी, कितने बदले? 
पेट्रोलियम कंपनियाें ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 26 दिसंबर के लिए नए दाम जारी, कितने बदले? 

Dec 26, 2023
09:15 am

क्या है खबर?

देशभर में आज (26 दिसंबर) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ राज्यों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। दूसरी तरफ, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। WTI क्रूड 73.62 डॉलर (6,123 रुपये) प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 79.07 डॉलर (6,577 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

राज्यों में कीमत 

यहां महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल 

राज्यों में हुआ उतार-चढ़ाव देखें तो हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 31 पैसे महंगा हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में दोनों पर 22 पैसे बढ़े हैं। इसके अलावा, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी पट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ, राजस्थान में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 46 पैसे सस्ता हुआ है। गुजरात में 78 पैसे की कटौती हुई है। साथ ही हरियाणा, तमिलनाडु, त्रिपुरा और केरल में भी दाम गिरे हैं।

महानगरों में कीमत 

महानगरों में नहीं बदले दाम 

देश के प्रमुख महानगरों में आज की कीमत पहले के समान बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।