Page Loader
रुचि कालरा ने बनाई 2 यूनिकॉर्न कंपनियां, आज इतनी है उनकी संपत्ति
रुचि कालरा का जन्म दिल्ली में हुआ था

रुचि कालरा ने बनाई 2 यूनिकॉर्न कंपनियां, आज इतनी है उनकी संपत्ति

Jun 26, 2023
01:07 pm

क्या है खबर?

फिनटेक स्टार्टअप ऑक्सिजो और ऑफबिजनेस की संस्थापक रुचि कालरा देश की जानी-मानी व्यवसायी हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने IIT-दिल्ली से इंजीनियरिंग और ISB-हैदराबाद से MBA की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने लगभग 8 साल तक मकैन्जी कंपनी में काम किया। आगे चलकर उन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरू करने की योजना बनाई और अपने 2 स्टार्टअप (ऑफबिजनेस और ऑक्सिजो) शुरू किये।

संपत्ति

रुचि कालरा की संपत्ति

ऑक्सीजो दिल्ली स्थित वित्तीय सेवा स्टार्टअप है। यह छोटे और मध्यम को उद्योगों को लोन प्रदान करती है। पिछले साल ऑक्सीजो का राजस्व 570 करोड़ रुपये था और इसका मुनाफा 197.3 करोड़ रुपये है। वहीं ऑफबिजनेस कच्चा माल बेचती है और इसकी वैल्यूएशन 44,000 करोड़ रुपये है। हुरुन लिस्ट के मुताबिक, रुचि कालरा की कुल संपत्ति 2,600 करोड़ रुपये है। बता दें, वह भारत की एकमात्र महिला हैं, जिन्होंने 2 यूनिकॉर्न कंपनियां बनाई हैं।